दिगम्बर जैन महासमिति क्या है ?संगठन का उद्देश्य क्या है...
दिगम्बर जैन महासमिति क्या है ?संगठन का उद्देश्य क्या है ।इस सन्दर्भ में स्व.श्री राजेंद्र किशोर जैन,अलीगढ जी के विचार मै आपको संशिप्त में व्यक्त करना चाहता हूँ ।यों तो संस्थाओं का जन्म प्राय: होता ही है,किन्तु कई की स्थापना कुछ व्यक्तियों द्वारा की जाती है,तो कुछ का दायरा -संकुचित !अब आप दिगम्बर जैन महासमिति को लें,यह इन सब सीमाओं से परे है ।महासमिति की स्थापना के समय यह परिकल्पना की गयी थी कि समन्वय एवं सदभावना द्वारा समाज को संगठित किया जावे और इसी कारण यह सुनिश्चित किया गया कि इसे सभी प्रकार के आग्रह पूर्वग्रह पंथवाद से मुक्त रखा जावे ।संगठन के उद्देश्य से संसद के रूप में गठित,महासमिति ही एकमात्र संस्था है,जिसके जनक स्वयं आप है और समाज ही जननी,फिर यदि आप अर्थात जनक ही महासमिति को स्वीकार नहीं करेगे,और उसके पोषण संवर्द्धन एवं संरक्षण में सहयोगी सहभागी नहीं होंगे,तो फिर और कौन होगा ।अतः आईये और महासमिति को प्रत्येक जैन व घर से सदस्यता द्वारा जोडिये तथा प्राप्त करिये इस अभीष्ट को कि \"ऐसा कोई घर/बशर नहीं,महासमिति जहा नहीं ।